मालथौंन नवीन अस्पताल भवन का होगा एक्सटेंशन
नवसागर : नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल भवन का एक्सटेंशन कराने सहित सुविधाएं बढ़ाने की बात कही। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने गुरूवार को मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नवीन अस्पताल भवन के एक्सटेंशन का निर्णय लेते हुए अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन, सोनोग्राफी मशीन, पैथोलाजी लैब सहित कई सुविधाओं व निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी। मंत्री श्री सिंह ने मालथौन अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सकों से कहा कि मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सर्वसुविधायुक्त अस्पताल के रूप में निरंतर विकसित करना है अतः जो भी आवश्यक्ताएं हों उन्हें खुल कर बताया जाए। जानकारी लेने के पश्चात मंत्री श्री सिंह ने अस्पताल भवन में अतिरिक्त वार्ड, मीटिंग हाल, पृथक कोविड वार्ड, स्टोर रूम बनाने के निर्देश दिए। अस्पताल में सीसीटीवी व रात्रिकालीन सुरक्षा गार्ड, और सफाई कर्मियों, नर्सिंग स्टाफ का इंतजाम करने तथा सोलर विद्युत प्लांट को पुराने अस्पताल से नये अस्पताल भवन में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। चिकित्सकों ने बताया कि नये अस्पताल भवन में पोस्टमार्टम रूम नहीं होने से अभी दो किमी दूर पोस्टमार्टम के लिए जाना पड़ता है। मंत्री श्री सिंह ने अस्पताल के निकट ही बनाने के निर्देश दिए.
बनेगा पार्क : अस्पताल परिसर में एक पार्क का भी निर्माण होगा जिसमे मरीज व उनके परिजन आराम कर सकेंगे .
Post a Comment