कोरोना की तीसरी लहर ने छूआ बीना का किनारा.
नवसागर बीना :
प्रदेश में बढ़ते कोरोना के केसों से बीना भी अछूता नहीं रह सका. रविवार को बीना में एक दिन में मिले 4 कोरोना मरीजों के मिलने से नगर में चिंताजनक स्तिथि व्याप्त होने लगी है.मास्क न पहनने वालों के ख़िलाफ़ देर व ढ़िलाई से चलाये गये अभियान रोको टोको को भी एक कारण मानना अतिशियोक्ति नहीं होगी. देर से चेता नगरीय प्रशासन कहीं न कहीं इसका जिम्मेदार है. भीड़भाड़ वाले बाज़ार – हाट , मेलों व आयोजनों पर सख्ती नहीं कर पाना भी एक बड़ी चूक मानी जा सकती है. रविवार को ही आननफानन में रेलवे स्टेशन के पास बने समाज कल्याण केंद्र स्कूल को एकबार फिर कोविड सेंटर में परिवर्तित किये जाने का कार्य प्रारंभ किया गया. ज्ञात हो कि गत दो लहरों में इस स्कूल का इस्तेमाल कोविड मरीजो को आइसोलेट करने में किया गया है. कोरोना प्रभारी डॉ अवतार यादव ने लोगों से हल्के लक्ष्ण दिखाई देने पर अपनी जांच करवाने की अपील की.
Post a Comment